मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बाबा श्याम के दर्शन
लोकेशन, खाटूश्यामजी सीकर
*एंकर* प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सीएम ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामना मांगी। मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनकी पूजा संपन्न करवाई।
मुख्यमंत्री के खाटूधाम पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान, मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, मोहनदास महाराज और नरेंद्र सिंह चौहान सहित कमेटी के सदस्यों ने माला और श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया।
दर्शन के उपरांत सीएम शर्मा मंदिर के बाहर आए और वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। श्रद्धालुओं ने भी जय श्री श्याम के जयकारों से उनका स्वागत किया। सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
एक टिप्पणी भेजें