News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्यपाल ने दी महा यज्ञ में पूर्णाहुति

राज्यपाल ने दी महा यज्ञ में पूर्णाहुति

75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं जन्मदिवस समारोह में राज्यपाल बागडे ने की पूर्णाहुति*

सीकर ( बी एल सरोज ) 1.9.2026 राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को सीकर में आयोजित 75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के 75वें जन्मदिवस समारोह में भाग लिया। राज्यपाल बागडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति दी तथा स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने ग्रामीण खेल मैदान में अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और वैदिक परंपरा अत्यंत प्राचीन एवं समृद्ध है। विदेशियों ने भी भारत के वेदों का अध्ययन एवं अनुवाद किया और उनसे ज्ञान प्राप्त किया। भारत पर अनेक आक्रमण हुए, लेकिन देश की संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति आस्था कभी समाप्त नहीं हुई।राज्यपाल ने कहा कि नशा देश की युवा शक्ति को कमजोर कर रहा है। विदेशों से नशे का आना केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं है, बल्कि इससे युवाओं को नशे की ओर धकेलने और देश की तरुण शक्ति को कमजोर करने का प्रयास भी हो रहा है। उन्होंने युवाओं को नशे एवं अपराध से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि यमुना का जल राजस्थान तक आने से प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ेगी और अकाल जैसी परिस्थितियों में भी खेती को निरंतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने वाले लोग राष्ट्रहित और जनकल्याण की भावना से कार्य कर रहे हैं।राज्यपाल ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए गोबर की खाद का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बड़ी संख्या में गौशालाएं हैं और राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को अच्छा अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा बैल से खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को तीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में उनके बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। प्रारंभिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता कमजोर रहने के कारण आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाते। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि क्षेत्र में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। भावी पीढ़ी को नशे एवं अपराध से बचाते हुए उन्हें संस्कारवान एवं जिम्मेदार बनाने की जरूरत है।राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सीकर शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सीकर की बढ़ती पहचान के कारण आज देशभर में सीकर की चर्चा हो रही है।समारोह में धोद विधायक गोरधन वर्मा, सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें