शिक्षा मंत्री मदन दिलावर न झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
कोटा राजस्थान
नवगठित नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, मंत्री मदन दिलावर ने माला पहनकर किया अभिनंदन
पहले ही दिन नवगठित बोर्ड ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान,भेंट किए स्वच्छता किट
मंत्री के साथ पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने लगाई झाड़ू,नगर में स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ
सुकेत ( बी एल सरोज ) नवगठित नगर पालिका सुकेत के कार्यालय मेंआयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान समारोह में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया और उन्हें सुरक्षा किट भेट किये।
इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नवनिर्वाचित पार्षदों का भी माल्यार्पण कर एवं दुपट्टा पहन कर स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षदों एवं स्वच्छता कर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि आप सुकेत में पहली बार गठित नगर पालिका के पहले अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद बना रहे हैं।
इतिहास में आप सबका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आने वाली पीढियां में भी जब भी कोई चुनाव लड़ेगा या पालिका में पार्षद विजय होकर आएगी तो वह आप सबको याद करेगा।
अब आपकी यह जिम्मेदारी है कि आप ऐसा आदर्श काम करें की पीढ़ियां आपको सम्मान से याद करें और सुकेत नगर में ऐसा काम करके दिखाएं की जनता आपकी प्रशंसा करें और सदैव आपको याद करें।
कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जगदीश चोपड़ा उपाध्यक्ष विकास चौहान नगर पालिका के ईओ हेमेन्द्र , सभी पार्षद गण सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों ने मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शांति बाई, भाजपा नेता नितिन शर्मा, राकेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें