News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है, मुख्यमंत्री

पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है, मुख्यमंत्री



कोटा मे बोले सीएम भजनलाल शर्मा , 'निकाय चुनाव में तीसरा इंजन जोड़ा, अब पंचायत चुनाव में भी जोड़ना है'इजन 
कोटा न्यूज :- ( बी एल सरोज ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है कि जनता विकास चाहती है. इसलिए हमने नगरीय निकाय में एक इंजन जोड़ा है. इसी तरह पंचायती राज चुनाव में ​ट्रिपल इंजन जोड़ना है. सीएम ने यह बात हाड़ौती के दौरे के तहत मंगलवार को कोटा में बीजेपी के निर्माणाधीन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. यह सम्मान समारोह नवनियुक्त महापौर अनुसुइया गोस्वामी और डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी की तरफ से आयोजित किया गया था.


सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है. इसीलिए नगरीय निकाय में एक इंजन जोड़ा है. आगामी पंचायत राज चुनाव में ट्रिपल इंजन जोड़ना है. केंद्र राज्य की योजनाओं और विकास का पैसा पंचायत और नगरीय निकायों के जरिए ही नीचे पहुंचता है. इसीलिए हमें पंचायत चुनाव में भी अब भारतीय जनता पार्टी को जिताकर आगे भेजना है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि जनता को केवल एक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास है. जनता का हर काम में सहयोग हमें करना है. शहर के चुनाव खत्म हो गए हैं, यहां पर जीते हुए पार्षद हों या प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता, सभी को जिला परिषद और पंचायत समिति का एक-एक वार्ड संभालना है. वहां पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है. इसीलिए पंचायत राज के चुनाव को भी जीता कर लेकर आएं. जिस तरह से नगरीय निकाय में 100 फीसदी परिणाम रहा है, वैसे ही पंचायत में रहेगा

सीएम ने कहा कि देश में 10 अंतरराज्यीय जल समझौते हुए हैं, उनमें 4 राजस्थान के हैं. मध्य प्रदेश से पीकेसी-ईआरसीपी का समझौता हमारे राज्य ने किया है. यह एक लाख करोड़ की योजना है, इसका काम शुरू हो गया है. सीएम ने कहा कि दूसरा समझौता यमुना को लेकर है, जो हरियाणा से हुआ है. यह 35 हजार करोड़ की योजना है. तीसरा हमारा समझौता नर्मदा को लेकर हुआ है. जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा चार स्टेट हैं. इसके अलावा किसाऊ डैम समझौता छह राज्यों का है. जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं.

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें