कांग्रेस की विनीता पूनिया बनी खाटूश्यामजी की पालिकाध्यक्ष
Editor Khabar se Khabar
सितंबर 26, 2026
0
खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की विनीता पुनिया विजयी
चौखट चूमीं, और पौधारोपण भी किया
भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराया,
19 मतों की हुई मतगणना; हाईकोर्ट के आदेश की पालना में स्ट्रांग रूम से निकली मतपेटी
खाटूश्यामजी न्यूज ( बी एल सरोज ) आखिरकार खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया गया। कांग्रेस की विनीता पुनिया ने भाजपा की प्रेम देवी को एक मत से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए शनिवार सुबह नगरपालिका सभागार में 19 मतों की मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।इससे पहले शनिवार सुबह राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में स्ट्रांग रूम से मतपेटी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय, एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस थाने स्थित स्ट्रांग रूम को खोला गया। इस दौरान भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेम देवी स्ट्रांग रूम नहीं पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटी को नगरपालिका कार्यालय लाया गया जहां सभागार में मतगणना की गई। मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को दोपहर दो बजे तक नगरपालिका के 20 पार्षदों में से 19 पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था जबकि पार्षद लक्ष्मी देवी मतदान से अनुपस्थित रही थीं। मतदान के बाद मतपेटी को पुलिस थाने में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था।राजस्थान उच्च न्यायालय ने रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय को 24 घंटे के भीतर मतगणना कर परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश की पालना में शनिवार को मतपेटी को स्ट्रांग रूम से निकालकर नगरपालिका कार्यालय लाया गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना पूरी की गई। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और बाबा श्याम के जयकारों से खाटू गूंज उठा। उसके बाद विनीता पूनिया ने नगरपालिका अध्यक्ष का पदभार भी शनिवार को ही ग्रहण कर लिया। इधर परिणाम जारी होने के बाद भाजपा खेमे में मायूसी छा गई।
जीत के बाद विनीता पूनिया ने नगरपालिका की चौखट को चूमकर अंदर प्रवेश किया। और पदभार ग्रहण करने के बाद पौधा भी लगाया ।
मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को होगा।
सर खबर नाम सहित लगाएं 🙏🏻
B. L. Saroj
Mo. 9413070728
Mo. 9413070728
एक टिप्पणी भेजें