News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जयपुर में पत्नी सहित तीन हत्याओं का आरोपी रींगस से गिरफ्तार !

जयपुर में पत्नी सहित तीन हत्याओं का आरोपी रींगस से गिरफ्तार !

पत्नी व तीन बेटियों की हत्या के बाद फरार आरोपी रींगस से गिरफ्तार
रींगस न्यूज :- ( बी एल सरोज ) जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी को जयपुर पुलिस ने रींगस से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी राहुल झा को मिल तिराहे के पास स्थित होटल रींगस राज के सामने से पकड़ा। जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल झा ने अपनी पत्नी गीता झा और तीन बेटियों नंदिनी, राधिका व गिरिशा की पत्थर से कुचलकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद जयपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान आरोपी के रींगस की तरफ आने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद जयपुर पुलिस की टीम रींगस पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि होटल रींगस राज के लाइव कैमरे में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और होटल के सामने मिल तिराहे से उसे दबोच लिया। इसके बाद जयपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्याकांड के कारणों सहित वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। करधनी में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आरोपी के रींगस पहुंचने को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें