मतगणना कल , तैयारियां पूरी
रींगस नगर पालिका चुनाव : कल खुलेगा 125 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा,
6 टेबलों पर 6 राउंड में होगी मतगणना, सुबह 8 बजे शुरू होगी प्रक्रिया; कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
रींगस :- ( बी एल सरोज ) सीकर जिले की रींगस नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए 9 सितंबर को हुए मतदान की मतगणना सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी। मतगणना के लिए विद्यालय के कक्ष संख्या 13 को निर्धारित किया गया है। यहां 6 टेबलों पर 6 राउंड में मतगणना पूरी कराई जाएगी। मतगणना शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में ईवीएम को सुरक्षित तरीके से मतगणना कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। नगर पालिका के 35 वार्डों में कुल 20,985 मतदाता पंजीकृत थे। 9 सितंबर को हुए मतदान में 17,986 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद सभी ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया था। अब मतगणना के साथ ही 125 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। मतगणना को लेकर रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से मतगणना स्थल पर प्रवेश, सुरक्षा, ईवीएम की आवाजाही और अभिकर्ताओं की व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है।
बाइट - बृजेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी
एक टिप्पणी भेजें