रींगस में निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी..
लोकेशन रींगस सीकर
रिपोर्ट बी एल सरोज
रींगस में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी, कल मतदान, कलेक्टर-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
एंकर ( बी एल सरोज) सीकर जिले के रींगस में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कलेक्टर आशीष मोदी एवं सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने रींगस पहुंचकर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मतदान दलों की रवानगी के साथ ही उन्हें चुनाव संबंधी अंतिम प्रशिक्षण भी दिया गया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन नियमावली के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। वहीं सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। गौरतलब है कि रींगस नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव को लेकर मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया गया है। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बृजेश कुमार तथा तहसीलदार महेश ओला सहित चुनाव से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें