निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां अंतिम दौर में
*एंकर* रींगस नगर पालिका चुनाव 2026 के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव आयोग और प्रशासन की तैयारियां परवान पर हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
इसी कड़ी में आज एसडीएम, तहसीलदार और थानाधिकारी ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्रों, मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल एवं रवानगी स्थलों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस की माकूल व्यवस्था को लेकर गहन मंथन किया गया।
इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर बृजेश गुप्ता, तहसीलदार महेश ओला, एसएचओ राजेंद्र कमांडो, जेईएन सहित नगर पालिका का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
*EVM और मतगणना को लेकर जानकारी:*
एसडीएम बृजेश गुप्ता ने बताया कि सभी ईवीएम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रींगस में रखी जाएंगी। यहीं से विभिन्न बूथों के लिए मतदान दल रवाना होंगे और 14 सितंबर को इसी विद्यालय परिसर में मतगणना भी की जाएगी
एक टिप्पणी भेजें