फोटोग्राफरों का स्नेह मिलन समारोह आयोजित
फोटोग्राफर कल्याण बोर्ड का गठन करें राज्य सरकार
मूंडरू में फोटोग्राफर स्नेह मिलन समारोह में उठी मांग, फोटोग्राफी चुनौतियों पर चर्चा
सीकर न्यूज :- ( बी एल सरोज ) सीकर जिले की ग्राम पंचायत मूंडरू के बालाजी मंदिर परिसर में श्रीमाधोपुर ब्लॉक के फोटोग्राफर्स यूनियन लेंस एंड लिंक्स फोटोग्राफर ब्रदरहुडस के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में ब्लॉकभर से लगभग 125 फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य फोटोग्राफर्स के बीच एकजुटता बढ़ाना और आपसी संबंधों को मजबूत करना था। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने राज्य व केंद्र सरकारों से फोटोग्राफर कल्याण बोर्ड स्थापित करने की मांग की है। साथ ही काम के दौरान दुर्घटना होने, लंबे समय तक कैमरा संभालने से होने वाली शारीरिक समस्याओं या बीमारी की स्थिति में सरकारी चिकित्सा सहायता और पेंशन, संकट के समय या उपकरणों के नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बीमा पॉलिसियों की मांग की। ड्रोन कैमरों के व्यावसायिक उपयोग पर लगे प्रतिबंधों को हटाने या आसान दिशा-निर्देशों के तहत अनुमति देने की मांग की है। सरकारी कार्यक्रमों और चुनावों की कवरेज के लिए केवल प्रमाणित व पेशेवर फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों को ही काम पर रखा जाए। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिनमें रस्सी कूद में विद्याधर शर्मा, गुब्बारा प्रतियोगिता में बृजमोहन कुमावत, बैडमिंटन में ललित महरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति के चंद्रभान सैनी महरौली, रामकिशोर सैनी, प्रकाश, कैलाश जांगिड़ तथा गोगराज ने विजेताओं तथा वरिष्ठ फोटोग्राफर कुंज बिहारी ठठेरा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के उपरांत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
एक टिप्पणी भेजें