News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रींगस नगरपालिका चुनाव 2026 में 125 प्रत्याशी मैदान में

रींगस नगरपालिका चुनाव 2026 में 125 प्रत्याशी मैदान में


*रींगस नगरपालिका चुनाव 2026: नाम वापसी के बाद 125 प्रत्याशी मैदान में, प्रचार का शोर शुरू*

*रींगस, सीकर न्यूज़* :- बी एल सरोज रींगस नगरपालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में चल रही चुनावी प्रक्रिया में आज शाम तक बड़ा अपडेट सामने आया है। उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम तक कुल 34 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नाम वापसी के बाद अब कुल 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं, जो 35 वार्डों में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

*कार्यालयों के उद्घाटन और प्रचार शुरू:*
इधर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन करना शुरू कर दिया है। बाजारों और मोहल्लों में बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के साथ चुनावी प्रचार का शोर शुरू हो चुका है। अब 35 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें