News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

एक करोड़ की जमीन भामाशाह ने स्कूल को दान की

एक करोड़ की जमीन भामाशाह ने स्कूल को दान की

भामाशाह ने स्कूल में कमरे बनाने के लिए 575 वर्गफीट जमीन भेंट की 

रींगस न्यूज :- ( बी एल सरोज ) 

सिमारला जागीर गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भामाशाह रिछपालसिंह हरितवाल ने छात्र -छात्राओ को बैठने के लिए 575 वर्गफीट जमीन स्कूल को भेंट की जमीन मिलने से स्कूल में नये कमरों का निर्माण होगा समारोह के दौरान स्कूल परिवार की और से भामाशाह रिछपालसिंह हरितवाल का सम्मान किया गया स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमावत ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया 

पहले भी स्कूल की जरुरतों में करते रहे सहयोग 

प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमावत ने बताया कि भामाशाह रिछपालसिंह हरितवाल पहले भी स्कूल की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए समय -समय सहयोग करते रहे हैं अब छात्र-छात्राओं के लिए जमीन उपलब्ध करवाकर उन्होंने स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी 
भामाशाह प्रेरक भागीरथमल मीणा और शिम्भूसिंह हरितवाल का कहना है कि शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल देखने को मिली है जहां अक्सर ज़मीन को लेकर परिवारों और समाज में विवाद देखने को मिलता है वहीं इस गांव के एक परिवार ने करोड़ों की कीमत वाली अपनी जमीन सरकारी स्कूल के नाम दान कर दी इस फैसले ने न केवल वर्षों से अटके विद्यालय भवन निर्माण का रास्ता साफ कर दिया बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया है इस मौके पर प्रशासक कौशल्या देवी यादव भामाशाह कैलाशचन्द पुजारी श्रीमाधोपुर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि घासीराम यादव सहकारी समिति व्यवस्थापक सीताराम यादव सहकारी समिति अध्यक्ष भैरुराम हरितवाल गुलाबचन्द कुड़ी लक्ष्मण सिंह बिजारणियां रामगोपाल हरितवाल गोपाल भीण्डा जाट महासभा के उपाध्यक्ष शेर सिंह कुडी गणपतराम बिजारणियां सोहन सिंह शेखावत लक्ष्मण मीणा रुडाराम मीणा विजय ठेकेदार आदि उपस्थित रहे मंच संचालन केदार मल यादव ने किया

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें