पुलिस का बड़ा एक्शन
लोकेशन भरतपुर।
राजेन्द्र शर्मा जती भरतपुर
भरतपुर - ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले
भरतपुर। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और अवैध मॉडिफिकेशन पर लगाम लगाने के लिए भरतपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बुलेट और अन्य बाइकों में लगे 111 अवैध व मॉडिफाइड साइलेंसरो को जब्त कर उन्हें सार्वजनिक रूप से रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया।
ट्रैफिक पुलिस CO नरेंद्र कुमार ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और पटाखे जैसी आवाज से आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी हो रही थी। यह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी है क्योंकि निर्धारित सीमा से अधिक शोर करने वाले उपकरण लगाना कानूनन अपराध है। भरतपुर पुलिस ने चार बार अभियान चलाकर नष्ट किया किया है.
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों में कानून का डर पैदा करना और भविष्य में इस प्रकार का बदलाव करने से रोकना है। भरतपुर को अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर मुक्त करना है । ट्रैफिक पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एक टिप्पणी भेजें