धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
लोकेशन रींगस सीकर
रिपोर्ट बी एल सरोज
9413070428
रींगस में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 33 प्रतिभाओं व संस्थाओं का सम्मान
एंकर
सीकर जिले के रींगस में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई। समारोह में स्कूली नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान उपखंड क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सामाजिक, शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति एवं संस्थाएं शामिल रहे। समारोह में तहसीलदार महेश ओला, थानाधिकारी पवन कुमार तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मंचस्थ रहे। समारोह को लेकर विद्यालय खेल मैदान में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं और पूरे परिसर को तिरंगा थीम से सजाया गया था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बच्चों से लेकर आमजन तक में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह नजर आया।
वहीं आर आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड में राजीव दीक्षित, व अतुल चौधरी ने ध्वजारोहण किया वहीं टेगौर शिक्षण संस्थान में निदेशक प्रदीप शर्मा, महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में विशाल महला, सीसीए में रमेशचंद्र सक्सेना, ताखर हॉस्पिटल में डाक्टर भंवर सिंह ताखर, धायल हॉस्पिटल में डाक्टर एच एस धायल और वेदान्ता पीजी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ किर्ति सिंह ने ध्वजारोहण किया ।
एक टिप्पणी भेजें