रींगस में एन एच 52 पर रफ्तार का कहर..
एनएच 52 पर डिवाइडर से टकराकर 4 पलटी खाई स्कॉर्पियो, एक युवक व दो महिलाएं घायल
सीसीटीवी में कैद हुआ दुर्घटना का खौफनाक मंजर
रींगस न्यूज ( दीपशिखा ) :- राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सरगोठ स्थित विनायक होटल के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो करीब चार बार पलट गई। हादसे का पूरा मंजर होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार विपुल पुत्र सज्जन कुमार, उसकी पत्नी सुचिता और माता विनीता के साथ नीमकाथाना से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरगोठ के पास अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो कई बार पलटती हुई चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए चौमू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का वीडियो विनायक होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने और इसके बाद कई बार पलटने का दृश्य दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
एक टिप्पणी भेजें