स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी का प्रशासन ने किया सम्मान
100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी का घर जाकर किया सम्मान
एंकर
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर रींगस तहसीलदार महेश ओला ने सीकर जिले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी 100 वर्षीय कालीदास स्वामी का उनके घर पहुंचकर सम्मान किया। तहसीलदार ने स्वामी को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार महेश ओला ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुलनीय है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। 97 वर्षीय कालीदास स्वामी ने देश की आजादी के संघर्ष से जुड़ी स्मृतियां भी साझा कीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष एवं योगदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सम्मान समारोह के दौरान गिरदावर शीशराम चाहर, सीताराम कुमावत, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष राकेश निठारवाल एवं बाबूलाल साखुनिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें