रक्षाबंधन पर खाटू में श्रावणी कर्म
लोकेशन खाटूश्यामजी सीकर
रिपोर्ट बी एल सरोज
9413070728
खाटूधाम में परंपरानुसार हुआ श्रावणी कर्म, जनेऊ बदलकर निभाई ऋषि-पितृ तर्पण की परंपरा
एंकर :- सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार पवित्र श्याम कुंड पर श्रावणी कर्म एवं उपाकर्म का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञोपवीतधारी विप्र बंधुओं ने श्याम कुंड में स्नान एवं शुद्धिकरण के बाद संकल्प लेकर ऋषि पूजन, देव-ऋषि-पितृ तर्पण, सूर्योपासना तथा यज्ञोपवीत पूजन किया।इसके बाद विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पुराने जनेऊ का त्याग कर नवीन यज्ञोपवीत धारण किया गया। श्रावणी उपाकर्म को आत्मशुद्धि, प्रायश्चित, संस्कार एवं स्वाध्याय के संकल्प का पर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस कर्म में वर्षभर किए गए ज्ञात-अज्ञात कर्मों के प्रायश्चित के साथ ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। श्रावण पूर्णिमा पर होने वाला यह वैदिक कर्म रक्षाबंधन के साथ महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा के रूप में मनाया जा रहा है।श्रावणी कर्म आचार्य धर्मेन्द्र धरड़ एवं विजय मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बंशीधर शर्मा, पप्पू महंत, केदारमल धूत, सहित अनेक विप्र बंधु मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें