News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शहीद भाई की कलाई पर बांधी बहनों ने राखी

शहीद भाई की कलाई पर बांधी बहनों ने राखी

लोकेशन, दादिया रामपुरा, ( रींगस सीकर) 
रिपोर्ट बी एल सरोज 
941307728

शहीद नाथूराम महला की प्रतिमा की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, आंखों से छलके आंसू

एंकर 

सीकर जिले के दादिया रामपुरा में रक्षाबंधन के पर्व पर भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। शहीद नाथूराम महला की तीन बहनों ने उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर भाई के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त किया। बहनों ने प्रतिमा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर शहीद भाई को याद किया और देश की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। शहीद की बहनें प्रेम देवी, मीरा देवी और विमला देवी रक्षाबंधन के अवसर पर शहीद प्रतिमा स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद शहीद नाथूराम महला की प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधी। प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधते समय बहनों की आंखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो गया। परिजनों के अनुसार शहीद नाथूराम महला की बहनें प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई के शहीद होने के बाद भी बहनों ने राखी बांधने की इस परंपरा को जारी रखा है। प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधते हुए बहनें मानो अपने शहीद भाई से रक्षा का वचन लेती हैं। बहनों का कहना है कि भाई भले ही आज उनके बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और देश के लिए दिया गया बलिदान हमेशा उनके साथ है। रक्षाबंधन के दिन प्रतिमा पर राखी बांधना उनके लिए केवल एक रस्म नहीं, बल्कि भाई के प्रति अटूट प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें