रींगस नगरपालिका चुनाव 2026
रींगस नगर पालिका चुनाव: नामांकन के दूसरे दिन उमड़ी प्रत्याशी और समर्थकों की भीड़, 96 नामांकन दाखिल
रींगस न्यूज :- ( बी एल सरोज ) नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन उपखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रक्षाबंधन के अवकाश के बाद एक बार फिर शहर में चुनावी रंगत नजर आई। अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दिनभर उपखंड कार्यालय के आसपास चुनावी हलचल बनी रही। रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन एक ही दिन में 96 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे पहले नामांकन के पहले दिन 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस प्रकार अब तक नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए 99 प्रत्याशियों ने कुल 114 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे। कई प्रत्याशियों ने जुलूस के रूप में पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारेबाजी कर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। नामांकन प्रक्रिया के बीच रविवार को अवकाश रहेगा। इसके बाद 31 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। ऐसे में सोमवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी। रिटर्निंग अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से नामांकन के दौरान सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
नामांकन दाखिल करने वालों मे अशोक कानूनगो, रेखा गुप्ता, मुकेश कुमावत, मोतीराम जांगिड़, अमित शर्मा, गोविंद डाकवाला, संजय शर्मा, हरदयाल बलौदा, अशोक कुमार, पिंकी शर्मा, सागर बलौदा, दीपा गंगावत, कमलेश कंवर, अनीता, अशोक कुमार, शंकरलाल ,किरण, प्रेमचंद, सरदार सिंह, दिनेश, हंसा देवी, विक्रम सिंह, मोहनलाल, निशा, संजू वर्मा, सरोज देवी,सजना देवी, सुरेन्द्र, गुडो बानो, बबीता, सहित अनेक प्रत्याशियों ने नामांकन किया
एक टिप्पणी भेजें