News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी निकाय चुनाव 2026 नामांकन का पहला दिन

शहरी निकाय चुनाव 2026 नामांकन का पहला दिन

नामांकन पत्र भरने के प्रथम दिन जिले में 58 नामांकन पत्र दाखिल

रींगस में सर्वाधिक 18 नामांकन, सीकर नगर परिषद में 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र

सीकर, 27 अगस्त ( बी एल सरोज ) नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के प्रथम दिवस गुरुवार को सीकर जिले की 14 नगरीय निकायों में कुल 58 नामांकन पत्र दाखिल किये, जिनमें 52 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले के 495 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया लोकसूचना जारी होने के साथ ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभ हुई।

उन्होंने बताया कि सीकर नगर परिषद में पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इसके अलावा रींगस नगर पालिका में सर्वाधिक 18 नामांकन पत्र (17 अभ्यर्थी), रामगढ़ शेखावाटी में 11 नामांकन पत्र (9 अभ्यर्थी), फतेहपुर नगर परिषद में 10 नामांकन पत्र (9 अभ्यर्थी), लक्ष्मणगढ़ में 7 नामांकन पत्र (6 अभ्यर्थी), लोसल में 2 नामांकन पत्र (2 अभ्यर्थी), नीमकाथाना में 2 नामांकन पत्र (2 अभ्यर्थी), श्रीमाधोपुर में 2 नामांकन पत्र (1 अभ्यर्थी) तथा धोद में 1 नामांकन पत्र (1 अभ्यर्थी) प्राप्त हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दांता, खाटूश्यामजी, पलसाना, खंडेला एवं अजीतगढ़ नगर पालिकाओं में पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त, 31 अगस्त 2026 तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक जारी रहेगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें