रींगस पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. चोरी का खुलासा..
Ticket no..116795
लोकेशन रींगस सीकर
रिपोर्ट बी एल सरोज
9413070728
रींगस बिग ब्रेकिंग - रींगस पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा
एंकर :- सीकर जिले के रींगस में रींगस पुलिस ने 5 जून 2026 को हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार विनोद सोनी भी गिरफ्तार..
एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी।
*44.300 ग्राम सोना और 1.40 लाख नकद बरामद*
पुलिस ने शिक्षाविद डॉ. अजय सक्सेना के मकान में हुई चोरी में करीब 10 लाख के गहने और नगदी चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 44.300 ग्राम चोरी का सोना और एक लाख चालीस हजार रुपये की नगदी बरामद की है। साथ ही चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है।
*अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र बागरिया और पप्पू लाल बागरिया के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कोटा, पाली, जोधपुर, अजमेर, जयपुर सहित गुरुग्राम, हरियाणा, सोलापुर, देहरादून, बरेली, पंजाब और दिल्ली में 10-10 से ज्यादा चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस को उम्मीद है कि इन चोरों से पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होगा।
एक टिप्पणी भेजें