News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

जहांगीर शाह बाबा की दरगाह में तोड़-फोड़..!!

जहांगीर शाह बाबा की दरगाह में तोड़-फोड़..!!

एंकर ( बी एल सरोज ) :- शहर में प्राचीन गढ़ के पास स्थित आस्था की प्रतीक जहांगीर शाह बाबा की दरगाह में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सर्व समाज में रोष है और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 25 अगस्त की रात अज्ञात असामाजिक तत्व दरगाह परिसर में घुसे और वहां तोड़फोड़ की। आरोप है कि आरोपियों ने दरगाह के गुंबद को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही स्टील की रेलिंग, पानी की मोटर तथा लाइट फिटिंग को उखाड़कर चोरी कर लिया। दरगाह में इससे पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात की जा चुकी है। आरोप है कि पूर्व की घटना में भी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़े हैं। ताजा घटना के बाद समाज में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।समाज के लोगों ने आशंका जताई कि इस प्रकार की घटनाओं के पीछे कस्बे में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और सामाजिक तनाव पैदा करने की मंशा हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल की जांच, आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्रशासन से क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की गई है। इस दौरान गायकार संजय व्यास, जहीरूद्दीन खान, अकबर तेली, अल्ताफ मनिहार, संजय डाकवाला, उस्मान खान, वसीम खान, सद्दाम खान, शानू हुसैन, सहित हिंदू मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें