गुर्जर को मातृ शोक..
*पत्रकार हरीश गुर्जर को मातृ शोक, क्षेत्र में शोक की लहर*
*रींगस न्यूज -* शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के अध्यक्ष हरीश गुर्जर की माताजी श्रीमती चूंकी देवी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार श्रीमती चूंकी देवी पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं। उनका चौमूं के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनके पेट का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती चूंकी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन पुत्र हरीश गुर्जर (पत्रकार), विनोद और दिनेश तथा एक पुत्री है। उनके पति बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
एक टिप्पणी भेजें