ताखर हैल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर का एक और नया आयाम..
*ताखर* *एडवांस* / *रोबोटिक* *फिजियोथैरेपी* *सेंटर* *का* *उद्घाटन*
एंकर ( बी एल सरोज ) रींगस शहर के रुक्मणी गार्डन में स्थित ताखर हॉस्पिटल में आज चिकित्सा क्षेत्र में एक और नया आयाम स्थापित करते हुए अपने नये एडवांस/रोबोटिक फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री राममूर्ति दास जी महाराज, जोड़ा दास जी महाराज आश्रम, महरोली एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर किया गया| उद्घाटन जिला परिषद सदस्य प्रियंका बाजिया, ताखर हॉस्पिटल के संरक्षक मानभरी देवी, रिछपाल सिंह लाम्पूआ, डॉ अजय सक्सेना, लक्ष्मण सामोता, सूरजमल घोषल्या,भूरामल मांडिया ने किया | ताखर हॉस्पिटल फिजियोथैरेपी में राजस्थान के निजी क्षेत्र में सबसे बड़ा केंद्र है अपनी सेवाओं में विस्तार करते हुए एडवांस/ रोबोटिक फिजियोथैरेपी सुविधाओं का विस्तार किया गया हैं जो की आमजन की बढ़ती समस्याओं ओर समय को देखते हुए कम समय में अच्छी सुविधा मिल सकेगी | जिसमें एडवांस मशीन टेकार थेरेपी, स्पाइनल डीकंप्रेशन, मैगनेटो थेरेपी, टेरा हर्ट्ज थेरेपी, लेजर थेरेपी, रोबोटिक हैंड थेरैपी द्वारा कम समय में अच्छा इलाज किया जाएगा, ये आधुनिक मशीनें रीढ़ की हड्डी की समस्या स्लिप डिस्क जोड़ो का पुराना दर्द एडी दर्द के इलाज रामबाण साबित होगी डॉ भंवर सिंह ताखर और डॉ बलबीर सिंह ताखर ने आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस इस अवसर पर राममूर्ति महाराज डॉ अजय सक्सेना एवं डॉ ताखर ने आज के युग की समस्याओं का जिक्र करते हुए एडवांस थैरेपी के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की साथ ही मरीजों को एडवांस सुगम सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने पर हॉस्पिटल निदेशक का आभार जताया। इस उपलक्ष पर भारत धींगड़ा ,सरदार धायल ,मुक्तिलाल बोचल्या,अर्जुन सिंह लांबा, राजेंद्र बाजिया , सुभाष बिजारणिया, झाबर बिजारणिया,मोहन धायल,सुरेश खरेसिया, सीता राम ऐचरा, जितेंद्र बाजिया, कमलेश लोछिब झाबर घोषल्या, सरदार मान, मुकेश ताखर, राम कुमावत,सुभाष भावरिया, कल्पना बिजारणिया उपस्थित रहे!
एक टिप्पणी भेजें