पुत्रदा एकादशी पर रींगस में निकली विशाल निशान यात्रा
लोकेशन रींगस सीकर
9413070728
रींगस में पुत्रदा एकादशी पर निकली बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा, महाकाल की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
*एंकर* सावन के पवित्र माह में पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर आज रविवार को शहर में बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
पुत्रदा एकादशी पर सैकड़ों श्याम भक्तों ने हाथों में बाबा श्याम के पवित्र निशान उठाकर यात्रा में भाग लिया। *"हारे के सहारे की जय, जय श्री श्याम"* के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर श्याममय हो गया।
सावन माह के इस पवित्र अवसर पर निशान यात्रा में *भगवान महाकाल की भव्य झांकी* सजाई गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के साथ आई *महाकाल की टीम ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर* उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह भव्य और विशाल निशान यात्रा *रींगस श्याम मंदिर कमेटी के महेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में* विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए खाटूश्यामजी धाम के लिए रवाना हुई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। श्याम भक्तों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
एक टिप्पणी भेजें