निकाय चुनावों को लेकर महादेव सिंह खंडेला ने लिया कार्यकर्ताओं से फीड बैक
लोकेशन रींगस सीकर
रिपोर्ट, बी एल सरोज
रींगस में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडेला ने दिया जीत का मंत्र
बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला ने ली। जिसमें टिकट के दावेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बैठक को संबोधित करते हुए खंडेला ने कहा कि "इस बार रींगस नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है" और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर *पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत, मोहनलाल बलौदा, संदीप कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
बैठक में निकाय चुनाव में जीत की रणनीति और कांग्रेस के कार्यों और नितियों को हर वार्ड वासियों तक पहुंचाने पर भी गहन विचार विमर्श किया गया।
एक टिप्पणी भेजें