News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सुनील का हुआ शानदार सम्मान.....

सुनील का हुआ शानदार सम्मान.....

रींगस न्यूज :- ( बी एल सरोज ) सीकर जिले सहित प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थानों में से एक टैगोर शिक्षण संस्थान की ईकाई एक्सीलेंस इंग्लिश एकेडमी में आज नीट परीक्षा में 5680 वीं रैंक प्राप्त करने वाले रींगस के प्रतिभाशाली छात्र सुनील गाड़िया लोहार का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन  प्रदीप कुमार शर्मा ने सुनील गाड़िया लोहार पुत्र  भगवाना राम लोहार निवासी  रींगस तथा उनके माता-पिता का विद्यालय परिसर में आत्मीय स्वागत किया। छात्र के पिता को शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, वहीं माता जी का भी सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सुनील गाड़िया लोहार  को साफा पहनाकर, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन  प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। सुनील की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर संस्था के सचिव आरती प्रबल शर्मा ने सुनील गाड़िया लोहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावी चिकित्सक (Future Doctor) बनने की शुभकामनाएँ दीं
गौरतलब है कि घुमंतू जीवन जिने वाले गाड़िया लोहार परिवार के इस लाड़ले का प्रदेश ही नहीं देशभर में नाम हुआ है 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें