News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

शेखावाटी पत्रकार संस्थान का द्विवार्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन, पत्रकारों का किया सम्मान

शेखावाटी पत्रकार संस्थान का द्विवार्षिक सम्मेलन का हुआ आयोजन, पत्रकारों का किया सम्मान

रींगस में शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 का हुआ आयोजन, पत्रकारिता की चुनौतियों और भविष्य पर मंथन

रींगस ( बी एल सरोज ) 27 जुलाई 2026 :- शेखावाटी पत्रकार संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में सोमवार को रींगस के भैरूजी मोड़ स्थित स्टैंडर्ड एमडी स्वीट्स होटल में शेखावाटी मीडिया सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन हुआ। द्विवार्षिक सम्मेलन में शेखावाटी अंचल के 150 से अधिक पत्रकारों ने भाग लेकर वर्तमान दौर में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामने आ रही चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने की, जबकि संरक्षक प्रदीप शर्मा के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी एवं तहसीलदार महेश ओला मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सम्ब्रत चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष पहले की तुलना में कहीं अधिक चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश, सोशल मीडिया के प्रभाव और फेक न्यूज के दौर में निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में ओएसडी प्रमोद शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जेपी शर्मा, प्राचार्या कीर्ति सिंह चुंडावत, बालमुकुंद जोशी, प्रियव्रत जोशी, रमेश शर्मा एवं दीपक पारासर सहित वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की जिम्मेदारियों और लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं आर आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक राजीव दीक्षित ने इस अवसर पर कहा की पत्रकारिता के साथ साथ आर के स्रोतों पर भी ध्यान रखना आवश्यक है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिक्षक भारत धींगड़ा ने किया। संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बीएल सरोज, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, सचिव हरीश गुर्जर, विधि सलाहकार एडवोकेट हरीश स्वामी, वरिष्ठ सदस्य द्वारका प्रसाद कौशिक एवं लोकेश शर्मा सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं पत्रकारों का स्वागत किया। सम्मेलन में निवर्तमान पार्षद महेश अग्रवाल, भैरूजी मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर, पवन शर्मा, कैलाश बाजिया, पोखर बाजिया, कमल कुमावत, स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया, जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश सैनी, ज्ञानप्रकाश प्रहलादका, चंद्रप्रकाश कानूनगो, डॉ एचएस धायल, विशाल महला, डॉ अजय सक्सेना, डॉ भंवर सिंह ताखर, झाबर मल बिजारणियां, श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति अध्यक्ष हरिप्रसाद बलौदा, रामवतार कुमावत, रामगोपाल बींवाल, हंसराज बिजारणियां, अखिलेश भातरा, सुमंत पारीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत, अमित कुमावत, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सुरेश अग्रवाल, रघुवीर पारीक, दीपक कुमावत, मदन जाखड़, नितिन त्रिपाठी, विष्णु सैन, नरेंद्र कुमावत, विक्रम सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, शंकरलाल सामोता, रामलाल बिजारणियां, विजय खुटेटा, संदीप किशनाका सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें