News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

तहसीलदार ने किया पौधरोपण

तहसीलदार ने किया पौधरोपण


 राजस्थान तहसील सेवा परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को प्रदेश भर में सघन वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया।

खाटूश्यामजी न्यूज  ( बी एल सरोज ) :- सीकर जिले की रींगस तहसील में तहसीलदार महेश ओला ने तहसील परिसर में 11 छायादार पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर तहसीलदार ओला ने कहा कि रींगस तहसील क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य लगातार जारी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इस समय मानसून का दौर जारी है और मानसून के इस दौर में राजस्थान सरकार सहित सामाजिक संगठन भी लगातार वृक्षारोपण पर जोर दे रहे हैं वहीं केन्द्र सरकार का प्रयास है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगातार सघन पौधारोपण किया जाएंगा ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें