News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

खाटूश्यामजी में चार दिन सड़कों पर रहेगा अंधेरा..!!

खाटूश्यामजी में चार दिन सड़कों पर रहेगा अंधेरा..!!

*खाटूश्यामजी की रोड लाइटें 4 दिन रहेंगी बंद*
अंधेरे में रहेगी खाटू की गलियां और सड़के.!
श्याम भक्तों को होने वाली परेशानी को देखते हुए खाटू व्यापार मंडल का बड़ा निर्णय 
दुकानों के बाहर रात भर जलती रहेगी लाइटें 

_आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते नगरपालिका का निर्णय, नागरिकों से सहयोग की अपील_
खाटूश्यामजी न्यूज ( बी एल सरोज ) :- देश के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में से एक राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी में नगरपालिका खाटूश्यामजी द्वारा नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से आवश्यक मेंटेनेंस एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते नगर क्षेत्र की रोड लाइटें आगामी चार से पाँच दिनों तक बंद रहेंगी।

नगरपालिका के अनुसार इस अवधि में विद्युत लाइनों, कंट्रोल पैनलों तथा अन्य आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद रोड लाइटों का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

नगरपालिका ने आमजन से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान होने वाली अस्थायी असुविधा में सहयोग करें। रात्रि के समय वाहन चलाते एवं पैदल आवागमन करते समय विशेष सावधानी बरतें।

*नगरपालिका के विद्युत ठेकेदार ने दी जानकारी*

नगरपालिका के विद्युत ठेकेदार शायर सिंह मुंडोतिया ने बताया कि आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कार्य पूरा होते ही नगर की रोड लाइटें पुनः नियमित रूप से चालू कर दी जाएंगी।
*खाटू धाम व्यापार मंडल का बड़ा निर्णय*
व्यापार मंडल खाटू श्याम जी ने नगर पालिका एवं विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के कारण रोड़ लाइट बंद को देखते हुए यह निर्णय लिया है कि आने वाले चार दिनों तक या जब तक रोड लाइट बंद रहेगी तब तक खाटू श्याम जी के समस्त व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर की लाइटें रात भर जला कर रखेंगे दुकान बढ़ाने के बाद भी बाहर की लाइट बंद नहीं की जाएगी, कोषाध्यक्ष गिरिराज मटोलिया ने बताया कि श्याम भक्तों की परेशानी को देखते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है ।
वही देशभर से आने वाले श्याम भक्तों और स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल का इस फैसले का स्वागत किया है 
वही श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्याम जी भी कस्बे में रोशनी की अतिरिक्त व्यवस्थाओं को अंजाम देने का प्रयास करेगी जिससे कि श्याम भक्तों को किसी प्रकार की अंधेरे की वजह से परेशानी ना  हो।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें