खाटूश्यामजी से हत्या का आरोपी गिरफतार..
Editor Khabar se Khabar
जुलाई 06, 2026
0
हेडलाइन - झारखंड में करणी सेना नेता हत्याकांड का आरोपी खाटूश्यामजी से गिरफ्तार, बाबा श्याम के दर्शन करने आया था, खाटूश्यामजी पुलिस ने दबोचा,
खाटूश्यामजी न्यूज :- देश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटू आजकल अपराधियों के लिए छिपने का सबसे सस्ती और सुगम जगह बनती जा रही है , कलयुग के अवतारी बाबा श्याम की धरा पर अपराधी ज्यादा देर बच नहीं पाते हैं और खाटूश्यामजी पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला सोमवार को सामने आया जब झारखंड के चर्चित हत्याकांड के फरार आरोपी को खाटू
पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी 9 दिन पहले झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहा था और बाबा श्याम के दर्शन करने खाटूश्यामजी पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार 28 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार संचालक नीरज सिंह ने करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था। इस बीच झारखंड पुलिस को उसकी लोकेशन खाटूश्यामजी में मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही खाटूश्यामजी थाना के कांस्टेबल बनवारी लाल कुमावत और राजेंद्र गढ़वाल ने आरोपी की तलाश शुरू की। दोनों पुलिसकर्मियों ने कस्बे के विभिन्न होटलों में तलाश अभियान चलाया और अंततः मंडा रोड स्थित भोजराज होटल से आरोपी नीरज सिंह को हिरासत में ले लिया।
खाटूश्यामजी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद झारखंड पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि झारखंड पुलिस के कोतवाली थाना में पहुंची पुलिस टीम को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा श्याम के दर्शन करने के उद्देश्य से खाटूश्यामजी आया था लेकिन स्थानीय पुलिस की सतर्कता के चलते वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका। अब झारखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें