रींगस में जबरन शादी करने के दबाव में यह क्या हो गया.!
रिपोर्ट, , दीपशिखा
जबरन शादी का दबाव, मना करने पर युवती पर चाकू से हमला; बचाने आई मां भी घायल
एंकर
सीकर जिले के रींगस शहर की ढाणी कासी का वाली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जबरन शादी करने की जिद लेकर एक युवक चाकू लेकर युवती के घर पहुंच गया। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई युवती की मां के गले पर भी चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार आरोपी महिपाल जाट निवासी दादिया रामपुरा कई दिनों से युवती के घर आता-जाता था। आज वह चाकू लेकर घर पहुंचा और युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा स्पष्ट रूप से शादी से मना करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बेटी को बचाने के लिए बीच में आई उसकी मां के गले पर भी चाकू लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल, रींगस पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रींगस पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला जबरन शादी के दबाव और आपसी परिचय से जुड़ा सामने आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
बाइट - पीड़ित युवती
बाइट, राजाराम लेघा, थानाधिकारी रींगस
एक टिप्पणी भेजें