खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ग्राम पंचायत से चोरी हुई सरपंच की कुर्सी, प्रिंटर व कूलर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
एंकर :- ( बी एल सरोज ) 8.जुलाई 26 ..सीकर जिले की ग्राम पंचायत लामिया भवन से चोरी हुए सरकारी सामान के मामले में खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है। मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में जिले में फरार एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रींगस दीपक गर्ग एवं डीएसपी राजेश जांगिड के सुपरविजन में थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार 20 अप्रैल को ग्राम पंचायत लामिया भवन से अज्ञात बदमाशों द्वारा रात के समय सरकारी सामान चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर खाटूश्यामजी सदर थाने में मामला दर्ज कर एएसआई रघुनाथ प्रसाद को जांच सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल सर्विलांस, मुखबिर सूचना और व्यवहारिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपियों का रूट चार्ट तैयार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र स्वामी निवासी रेनवाल एवं निर्मल यादव निवासी नाथी का बास, रेनवाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर ग्राम पंचायत से चोरी हुई सरपंच की कुर्सी, एचपी कंपनी का प्रिंटर, खेतान कंपनी के दो बड़े कूलर सहित अन्य सरकारी सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी आनंद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने रेनवाल, कालाडेरा, दांतारामगढ़, रींगस और खाटूश्यामजी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें