News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रतिभाओं का किया सम्मान

प्रतिभाओं का किया सम्मान

रोटरी क्लब ने 11 गुमनाम नायकों का किया सम्मान 

रींगस | समाज सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले 11 गुमनाम नायकों का गुरुवार को रोटरी क्लब रींगस की ओर से सम्मान किया गया। नगर पालिका के सभागार भवन में आयोजित अनसंग हीरोज ऑफ द सोसायटी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व श्याम दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार महेश ओला थे, जबकि रोटरी जोन कोऑर्डिनेटर डॉ. भंवर सिंह ताखर और पूर्व सह प्रांतपाल डॉ. अजय सक्सेना विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट दीपक बाजिया ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में अनेक लोग बिना किसी प्रचार-प्रसार के मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, कला और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सम्मानित कर समाज के सामने उनकी प्रेरणादायी भूमिका प्रस्तुत करना रोटरी क्लब की सराहनीय पहल है। सम्मान समारोह में बनवारी लाल जोशी, रघुनाथ प्रसाद वर्मा, कैलाश चंद, बबलू सिंह, नर्सिंग ऑफिसर मोतीलाल बिजारणिया, कालीचरण, दिलीप सिंह झाला, हीरालाल कुमावत, मीनू चौधरी, मनोज जांगिड़ तथा स्काउट रोवर सुभाष देवंदा को अनसंग हीरोज ऑफ द सोसायटी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूर्व क्लब अध्यक्ष अर्जुन सिंह लाम्बा एवं झाबर मल बिजारणिया ने संभाली। मंच संचालन क्लब सचिव सुभाष बिजारणिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व सचिव सीए राजेंद्र यादव, रोटेरियन सरदार मान, तेजपाल कुमावत, सुरेश खरेशिया सहित क्लब के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें