श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति का स्वर्ण जयंती समारोह
रींगस में सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहने वाले लोगों का सम्मान, स्वर्ण जयंती समारोह में पुस्तिका का विमोचन
एंकर ( बी एल सरोज) 5 जुलाई,2026 :- सीकर जिले के रींगस शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन रेनवाल रोड स्थित गार्डन में गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्तित्वों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील रहे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि समाज की प्रगति में सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने श्री सूर्य मंडल समाज सेवा समिति की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की दिशा में अनुकरणीय कार्य किए हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर समिति की 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर आधारित स्मारिका पुस्तिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। पुस्तिका में समिति की स्थापना से लेकर अब तक के सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, धार्मिक एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों ने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा बताते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।
एक टिप्पणी भेजें