News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

रींगस में हादसा..

रींगस में हादसा..

रींगस में करंट हादसा: 11 केवी लाइन से पोल छूते ही मजदूर की मौत, दो गंभीर घायल 

रींगस, सीकर ( बी एल सरोज ) सीकर जिले के रींगस में भैरुजी जोहड़ी सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लोहे का पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन से टच हो गया जिससे पोल में करंट दौड़ गया। करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। करंट हादसे में मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दुर्जन सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर भैरुजी जोहड़ी में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत लोहे के पोल लगा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही पोल को सीधा किया गया, वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से छू गया। पोल में करंट दौड़ने से वहां काम कर रहे तीनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दुर्जन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान मजदूरों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। न तो विद्युत लाइन को अस्थायी रूप से बंद कराया गया था और न ही सुरक्षा मानकों का समुचित पालन किया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गौरतलब है कि भैरुजी जोहड़ी में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का टेंडर मैसर्स सृष्टि इंफ्रा इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। हादसे के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें