News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

सीसीए के स्वर्णिम कैरियर कोचिंग का जलवा

सीसीए के स्वर्णिम कैरियर कोचिंग का जलवा

स्वर्णिम ने फिर रचा इतिहास, नीट-2026 में 10 विद्यार्थियों का चयन

निहारिका ने 572 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक, संस्थान में जश्न का माहौल

रींगस( दीपक सैन ) 17.7.2026.. सीसीए शिक्षण संस्थान समूह द्वारा संचालित स्वर्णिम करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। गुरुवार देर रात एनटीए द्वारा जारी नीट-2026 के घोषित परिणाम में संस्थान के 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शानदार परिणाम से संस्थान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों का फूलमालाओं से सम्मान किया गया, मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं तथा डीजे की धुन पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सफलता का जश्न मनाया। संस्थान निदेशक डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि निहारिका सामोता ने 572 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 21,998 एवं कैटेगरी रैंक 10,507 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। मीना राड़ ने 571 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 22,523 एवं कैटेगरी रैंक 10,763, जबकि नीतू बाजिया ने 571 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 22,696 एवं कैटेगरी रैंक 10,836 हासिल की। इसी क्रम में लक्ष्य शर्मा ने 564 अंक अर्जित कर ऑल इंडिया रैंक 27,045 तथा कैटेगरी रैंक 3,245 प्राप्त की। वहीं रोहन पिंगल, जितेंद्र मीणा, जितेश मीणा, संस्कृति, साहिल मीणा तथा अंकित सैनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। डॉ. अजय सक्सेना ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के अटूट विश्वास और संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वर्णिम करियर इंस्टीट्यूट आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देता रहेगा। सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान संरक्षक रमेश चंद्र सक्सेना, सहनिदेशक कविता सक्सेना, स्वर्णिम कोऑर्डिनेटर रघुवीर सिंह तंवर, महेंद्र महला, प्रदीप सैनी, रमेश हरितवाल, मुकेश देवंदा, पिंटू कुमावत, महेंद्र सामोता, भागचंद कुमावत, मुकेश मील, दिनेश सैनी, पंकज बागड़िया, केदार बुल्ला, अर्जुन राजोरिया, माधव सिंह, रणजीत बोचल्या, शीलू पारिक सहित समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें