बूची शक्ति मंदिर में मां का सतीत्व दिवस मनाया
Editor Khabar se Khabar
जुलाई 14, 2026
0
रींगस में बुची सती दादी का सतीत्व दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, भजन संध्या व विशाल भंडारे का आयोजन
रींगस न्यूज :- ( बी एल सरोज ) मित्तल एवं गर्ग गोत्र की कुलदेवी बूची शक्ति दादी मां का सतीत्व दिवस मंगलवार को रींगस स्थित बूची शक्ति दादी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा बुची सती दादी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से दादी को रिझाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक संजय मित्तल ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के पावन अवसर पर ही बुची सती दादी ने सतीत्व धारण किया था। इसी स्मृति में प्रतिवर्ष सतीत्व दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी उमेश जोशी के सानिध्य में परमेश्वर शर्मा कोलकाता द्वारा गणेश वंदना से हुई। इसके बाद पवन शर्मा निर्मल लक्ष्मणगढ़ ने दादी के दरबार में भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मुरारीलाल मंडावरिया एवं पवन खाटूवाला ने भी भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु देर तक भक्ति में सराबोर रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में शिव परिवार एवं हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद बुची सती दादी को विशेष भोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
वहीं बाहर से आए सभी अतिथियों का संजय मित्तल और मनोज की कीकरालिया ने मां का दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया कार्यक्रम में संजय मित्तल जयपुर
एक टिप्पणी भेजें