पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने किए श्याम दर्शन
लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर)
रिपोर्ट बी एल सरोज
हेडलाइन - पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने खाटूधाम में किए बाबा श्याम के दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना,
खाटूश्यामजी:- सीकर जिले की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डीजीपी एवं पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने रविवार को बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।उत्कल रंजन साहू ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर श्रद्धाभाव से दर्शन किए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच उन्होंने कुछ समय बाबा श्याम के दरबार में बिताया तथा धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की।इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दर्शन व्यवस्था के दौरान खाटूश्यामजी के पुलिस उपाधीक्षक डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ ने उनकी अगवानी की और मंदिर में सुचारु एवं व्यवस्थित दर्शन कराए।दर्शन के उपरांत पूर्व डीजीपी साहू ने बाबा श्याम से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।
एक टिप्पणी भेजें