रींगस में 201 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
रींगस में स्वर्गीय रीता चंद्र सक्सेना की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 201 यूनिट रक्तदान
रींगस ( बी एल सरोज ) शहर के सीसीए शिक्षण समूह की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती रीता चंद्र सक्सेना की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को रोटरी क्लब, सीसीए शिक्षण संस्थान समूह एवं सर्व समाज रींगस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीए शिक्षण समूह के संरक्षक रमेश चंद्र सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार महेश ओला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, वैद्य शिंभू दयाल शर्मा, रींगस थाना अधिकारी पवन कुमार दुलड़, उप निरीक्षक दुलाराम सैनी, डॉ एचएस धायल, डॉ माधव सिंह, रोटरी क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल डॉ अजय सक्सेना, कविता सक्सेना, रोटरी जोन कॉर्डिनेटर डॉ भंवर सिंह ताखर, डॉ विनोद गुप्ता, रोटरी क्लब अध्यक्ष एडवोकेट दीपक बाजिया, सचिव सुभाष बिजारणियां, शिक्षाविद प्रदीप शर्मा, राधाकृष्ण रणवां, ओमप्रकाश रणवां, भारत धींगड़ा, सुनील कुमावत, रामलाल बिजारणियां, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, शिक्षाविद् और समाजसेवी मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचा सकता है। उन्होंने नियमित रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया और समाज में इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। शिविर की विशेष बात यह रही कि लगभग 35 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। पार्षद लोकेश कुमावत ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। अभिषेक शर्मा ने अपनी पत्नी रितु शर्मा तथा एडवोकेट दीपक बाजिया ने अपनी पत्नी डॉ. गीता बाजिया के साथ रक्तदान किया। वहीं रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर के रोटेरियन गिरिराज कयाल ने 97वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं आभार-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि रोटरी क्लब रींगस एवं सीसीए शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 5,121 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है। शिविर में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ, सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद बलौदा, युवा विकास मंच अध्यक्ष आर्यन पारीक, रोटेरियन रघुनाथ जाट, झाबर बिजारणियां, अर्जुन सिंह लांबा, एचआर बिजारणियां, निवर्तमान पार्षद महेश अग्रवाल, राकेश भादुपोता, अखिलेश भातरा, संजय डाकवाला, रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष संतोष सोनी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों के संचालकों, रोटेरियनों एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन स्काउटर झाबरमल निठारवाल ने किया, जबकि मंच संचालन रघुवीर सिंह तंवर एवं असलम मंसूरी ने किया। सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट्स ने पूरे आयोजन में सेवाएं देकर व्यवस्था संभाली।
एक टिप्पणी भेजें