भाजपा ने किया राहुल गांधी के कोटा दौरे का विरोध
भाजपा किसान मोर्चा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में राहुल गांधी का विरोध,राजीव गांधी की प्रतिमा को आइना दिखा, शिकायत पत्र किया चस्पा
पेपर चोर कोंग्रेस गिरोह के सरगना राहुल गांधी शुभकामना के बजाय छात्रों के दे रहे मानसिक प्रताड़ना : राकेश नायक
कोटा न्यूज :- ( दुष्यंत सिंह ) भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा कोटा आकर छात्रों को शुभकामना के स्थान पर मानसिक प्रताड़ना देने और शिक्षा नगरी कोटा का शैक्षणिक वातावरण खराब करने के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री एवम राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की प्रतिमा को आईने बताकर राहुल गांधी की शिकायत का पत्र चस्पा किया। नायक ने बताया कि सत्तर साल के कुशासन में कोंग्रेस ने देश और राजस्थान प्रदेश में गरीबी और बेरोजगारी के हालात पैदा किये और राजस्थान में पिछली कोंग्रेस सरकार के समय रीट और सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती सहित सर्वाधिक 19 बार पेपर लीक हुए जिन्हें पहले तो सरकार ने लीक माना ही नही और जब विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया तब जाकर कई महीनो बाद पुनः पेपर करवाये गए जिससे समय और धन की बर्बादी के साथ साथ युवाओ को आत्मघाती कदम भी उठाने पड़े और पेपर चोर कोंग्रेस पार्टी के पेपर लीक सरगना राहुल गांधी अब कोटा में छात्र हित का दिखावा करने और शिक्षा नगरी कोटा का शैक्षिणिक माहौल खराब करने आ रहे है जिसका प्रबल विरोध किया जायेगा इसलिए कोटा आगमन से पूर्व उन्हें अपना और पेपर चोर कोंग्रेस का चेहरा आईने में देखना चाहिए और छात्रों को यातना के स्थान पर 21 जून की नीट परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देनी चाहिए।भाजपा नेता अरविंद यादव और घनश्याम ओझा ने बताया कि राहुल गांधी कोटा आकर भोले भाले छात्रों को बरगलाने का षड्यंत्र रच रहे है साथ ही नीट परीक्षा का पेपर 21 जून को होना निर्धारित है तो परीक्षा के समय छात्रों को ठीक से तैयारी करने का मनोबल देना चाहिए ना कि उनके अध्ययन में खलल डालना चाहिए। पार्षद सोनू धाकड़ और पार्षद दिलीप सिंह नायक ने बताया कि पिछली कोंग्रेस सरकार की लापरवाही और उदासीनता के चलते कोटा में आये दिन छात्र आत्महत्या कर रहे थे साथ ही कोटा की आईआईटी भी जोधपुर भेज दी गई पर तब राहुल गांधी को कोटा की याद नही आई और अब राहुल गांधी कोटा के शैक्षणिक माहौल को खराब करने का षड्यंत्र रच रहे है इसलिए राजीव गांधी की प्रतिमा को आईने दिखाकर प्रतिमा पर शिकायत पत्र चस्पा किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश राठौड़, देवेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व सैनिक संतोष कुमार शाक्य,राहुल मीना, नंदकिशोर वैष्णव आदि ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।इस अवसर पर धवन दवाला,चिराग भार्गव,मनु प्रताप,मोनू पांचाल,सतीश गोचर, शानू पठान,हैदर खान,नरेंद्र पूरी,रोहित गौतम,राणा सरदार,नवीन खत्री,बलराम सेन,विश्वनाथ नामा, हरीश नायक,बंटी प्रजापति,कुलदीप मेघवाल, लालचंद नायक,नवल राठौर,नवनीत नागर,दीपेश नागा, अंकित नागर,अशोक शर्मा,दिनेश शर्मा,पवन वर्मा,प्रकाश सिंह नेगी,उत्तम सिंह,मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें