News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

मिलावट के खिलाफ कार्रवाई

मिलावट के खिलाफ कार्रवाई

अवधि पार 265 किलोग्राम टॉफी को किया नष्ट

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लोसल में कार्रवाई

सीकर न्यूज  :- ( दीपशिखा ) शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग द्वारा खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने लोसल में कार्रवाई की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ टी शुभमंगला के नेतृत्व में खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा, सुरेश कुमार की टीम ने लोसल क्षेत्र की खाद्य वस्तुओं की दुकानों की जांच की। इस दौराल लखदातार जनरल स्टोर के यहां से विभिन्न ब्राण्ड की अवधिपार 265 किलोग्राम टॉफियां मिली, जिनको को नष्ट करवाया गया।

सीताराम मुकेश कुमार के यहां से काजू टूकड़ी, जीटी जनरल स्टोर के यहां से तेल का सैम्पल लिया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें