News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

ACS ने किया शिविर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

ACS ने किया शिविर का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सरगोठ ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा शिविर आयोजित, 22 विभागों ने दीं सेवाएं

रींगस न्यूज  :- ( बी एल सरोज ) राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को सरगोठ ग्राम पंचायत में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया। शिविर के दौरान कुल 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर आमजन को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवाईं। शिविर का निरीक्षण वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित समाधान किया गया, वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र परिवारों के आवेदन भी तैयार किए गए। ग्राम सेवा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत किए। राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने से राहत मिली। इस दौरान तहसीलदार महेश ओला, ब्लॉक विकास अधिकारी हरिसिंह, ग्राम पंचायत प्रशासक मोहनलाल यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश सैनी सहित 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें