बरसों बाद मिली शिविर में राहत..
सफलता की कहानी
बिहारीपुर ग्रामीण सेवा शिविर में 15 वर्षों से लंबित खातेदारी जोत विभाजन का हुआ समाधान
सीकर 15 जून ( दीपक सैन ) इन्द्र सिंह पुत्र भंवर सिंह, जाति राजपूत, निवासी गांवली ने ग्राम पंचायत बिहारीपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तैनी सामलाती भूमि, जिसमें कुल 10 खाते एवं 17 खसरे तथा 6.05 हैक्टेयर क्षेत्रफल है, पर 22 सह-खातेदार हैं। आपसी विवाद एवं सहमति नहीं बन पाने के कारण लगभग 15 वर्षों से खातेदारी जोत विभाजन नहीं हो पा रहा था। इस वजह से वे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित थे।
शिविर अवधि में शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार तहसीलदार पाटन, गिरदावर एवं पटवारी पटवार हल्का बिहारीपुर के सहयोग से सभी सह-खातेदारों को जोत विभाजन के भविष्य में होने वाले लाभों तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देकर समझाइश की गई। मौके पर मौका निरीक्षण भी किया गया, जिसके पश्चात सभी सह-खातेदार विभाजन के लिए सहमत हो गए।
इसके उपरांत भू-अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा विभाजन प्रस्ताव तैयार कर तहसीलदार पाटन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तहसीलदार द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया और आवेदक सहित सभी सह-खातेदारों को राहत प्रदान की गई।
आवेदक व सहखातेदारों ने स्थानीय प्रशासन, राजस्व टीम व राजस्थान सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।
एक टिप्पणी भेजें