News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

संभागीय आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने किया शिविर का निरीक्षण

रिपोर्ट ... चंद्रशेखर शर्मा 
थांवला जिला नागौर राजस्थान 

नगर पालिका रियांबड़ी में आयोजित शहर शिविर का संभागीय आयुक्त ने किया निरीक्षण

राजस्थान सरकार के शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत नगर पालिका रियांबड़ी में आयोजित शहर शिविर का संभागीय आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की।
इस अवसर पर नगर पालिका प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, सड़क, नालों और पेयजल संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही संभव हो पाता है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विनीत कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, एमआईएस मैनेजर जितेंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक अशोक माली, जगदीश सैनी, अभिषेक माली, मुकेश धारू, सुनील दगदी सहित नरेगा स्टाफ एवं बड़ी संख्या में श्रमिक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें