News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किए बाबा श्याम के दर्शन

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किए बाबा श्याम के दर्शन

संसदीय कार्य मंत्री जोगा राम पटेल ने किए बाबा श्याम के दर्शन, 
प्रदेश की खुशहाली की कामना
खाटूश्यामजी न्यूज ( बी एल सरोज ) सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगा राम पटेल बुधवार को बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा की चौखट पर शीश नवाया तथा प्रदेश में सुख-समृद्धि व खुशहाली की मंगल कामना की।श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री पटेल का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद होटल लखदातार में प्रताप सिंह चौहान तथा होटल शाकुन्तलम में विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या एवं पटवारी रोहिताश सैपट ने मंत्री की अगवानी की।इस अवसर पर सुरेश कुमार मील, टैगोर शिक्षण संस्थान के निदेशक एवं शिक्षाविद् प्रदीप शर्मा, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सोनी,भाजपा युवा नेता सुमित जोशी, अंशुमन शर्मा,हितांशु भारद्वाज एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें