News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

नीट परीक्षा आयोजन के लिए रींगस में अधिकारियों ने लिया जायजा

नीट परीक्षा आयोजन के लिए रींगस में अधिकारियों ने लिया जायजा

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने जांची परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं

रींगस न्यूज ( दीपशिखा ) देशभर में 21 जून को प्रस्तावित नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रींगस उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार एवं तहसीलदार महेश ओला ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रींगस थाना प्रभारी राजाराम लेघा को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा को भी प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए। जानकारी के अनुसार रींगस उपखंड क्षेत्र में इस बार कुल 4 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें सरगोठ, बावड़ी सहित रींगस शहर की दो राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रशासन का फोकस परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें