News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

धौलपुर में दो की मौत,मचा हड़कंप

धौलपुर में दो की मौत,मचा हड़कंप

धौलपुर 
              एंकर :- धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के फराकपुरा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है  प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है पुलिस को परिजनों, यहां तक कि पिता पर भी संदेह है मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास सांगवान खुद मौके पर पहुंचे हैं और जांच की कमान संभाली हैं  जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के संदेह को लेकर दोनों बच्चियों की मौत होने की बात सामने आ रही है सबसे बड़ी बात यह है कि बच्चियों के शवों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भारी पुलिस जाब्ते के साथ गांव पहुंचे और मौके का जायजा लिया एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले के हर पहलू की गहन पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित एंगल पर जांच आगे बढ़ाई जा रही हैं  फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए ऑनर किलिंग सहित अन्य सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है बच्चियों के शवों की तलाश के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा
फराकपुरा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर दोनों बच्चियों के साथ क्या हुआ और इस सनसनीखेज मामले के पीछे की सच्चाई क्या है प्रथम दृश्य पुलिस के अनुसार जो बात सामने आई है उसमें बताया गया है कि दोनों बच्चियों को सागर बड़ा स्थित चंबल नदी के पुल से धक्का देकर मौत होने की बात निकल कर आई हैं।

सचिन कसाना की रिपोर्ट 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें