News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

री.. नीट सुरक्षा चाक-चौबंद..

री.. नीट सुरक्षा चाक-चौबंद..

नीट-री परीक्षा 2026 को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु एसपी ने दिए निर्देश।।


एंकर :-  धौलपुर पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-री परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों एवं जवानों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी विकास सांगवान ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। परीक्षा अवधि में प्रभावी गश्त एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के बाद एसपी ने सम्पर्क सभा आयोजित कर पुलिसकर्मियों से संवाद किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

धौलपुर से सचिन कसाना की रिपोर्ट

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

एक टिप्पणी भेजें