News Breaking
Live
wb_sunny

Breaking News

निर्जला एकादशी पर रेलवे की तैयारियां..

निर्जला एकादशी पर रेलवे की तैयारियां..

For Web 
लोकेशन, रींगस, सीकर 
रिपोर्ट बी एल सरोज 
निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन की विशेष व्यवस्था, स्पेशल ट्रेन एवं अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती रहेगी

रींगस न्यूज ( बी एल सरोज) 
निर्जला एकादशी व दो दिवसीय मासिक मेले के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा तथा रींगस रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 50 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  पूजा मित्तल के अनुसार निर्जला एकादशी के दौरान खाटूश्यामजी में पांच से सात लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए एवं यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रेलवे ने व्यापक तैयारियां की है। इसके लिए विशेष रेलगाड़ी के संचालन किया जाएगा जिससे श्याम श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर से यात्री भार का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। 
रींगस रेलवे स्टेशन,जो खाटूश्यामजी आने व जाने वाले श्रद्धालुओं का प्रमुख रेल केंद्र है,उस पर यात्रियों के सुचारू आवागमन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के कुल 50 अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। यह स्टाफ टिकट जांच, यात्री मार्गदर्शन,भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्लेटफॉर्म प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। प्लेटफॉर्म एवं प्रतीक्षालयों की विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। यात्रियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय और बेहतर बनाया जा रहा है तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर,प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्लेटफॉर्मों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रेलवे ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे रेलवे के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों या आरपीएफ को दें।

इस प्रकार रहेगा मेला अवधि में ट्रेनों का संचालन..

*यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन साथ ही रेवाडी-रींगस-रेवाडी 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है 

1. गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 26.06.26 को (01 ट्रिप) एवं रींगस से 27.06.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। 

2. गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। 

*3. गाडी संख्या 04737/04838, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

गाडी संख्या 04737, भिवानी-ढेहर का बालाजी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) भिवानी से 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 10.25 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाडी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
वहीं रेलवे यात्रा के दौरान श्याम व रेल यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए जीआरपी ने भी विशेष तैयारी की है , जीआरपी द्वारा अतिरिक्त स्टाफ बढाया जा रहा है साथ ही जीआरपी थाना अधिकारी श्रीचंद जाखड़ एवं रींगस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की दो उच्च अधिकारियों सहित लगभग 25  कांस्टेबल लगाएं जा रहे हैं ।
कुल मिलाकर स्थानीय जिला प्रशासन , श्री श्याम मंदिर कमेटी के साथ-साथ रेलवे प्रशासन भी श्याम भक्तों की सेवा में तत्पर  दिखाई दे रहा है ।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें